हमें कई तरह के सपने आते हैं और कई बार सपने में हमें मृत माता पिता, दादा दादी या कोई अन्य जानकार या मित्र दिखाई देता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार इन सपनों का कोई न कोई मतलब होता है और ये भविष्य में होने वाली घटना की ओर इशारा करते हैं।

सपने में कोई शव, अर्थी या मृत पूर्वजों को देखना शुभ माना गया है। हालांकि, वे इन लोगों को किस अवस्था में देखते हैं, ये काफी मायने रखता है।



स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अपने पूर्वजों को प्रसन्न अवस्था में देखना काफी अच्छा होता है जबकि स्वर्गीय माता-पिता को दयनीय अवस्था में देखना व्यक्ति के लिए ये संकेत है कि उसके ऐसे संबंध बनेंगे जो उसके लिए अच्छे नहीं होंगे। सपने में कोई मृत मित्र दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आप भविष्य में किसी ऐसी यात्रा पर जाएंगे जो कष्टप्रद साबित होगी।



सपने में मृत व्यक्ति से बातें करना भी अच्छा नहीं होता है। इसका अर्थ है कि आपके साथ जरूर कुछ बुरा हो सकता है। यह धनहानि के साथ और भी कुछ बुरा संकेत देता है। विवाहित महिला को ऐसा सपना आने का मतलब है कि उन्हें अपने प्रिय संबंधी से धोखा मिल सकता है।

Related News