इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म के त्रिदेवों में शामिल भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के महीने के बारे में यह मान्यता है कि इस दौरान शिव पूजा से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते है और भक्तों को मनचाहा फल प्रदान करते है। भक्त भी अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते है, उनका रुद्राभिषेक करते है और शिवलिंग पर अलग अलग तरह की वस्तुएं भेंटस्वरूप चढ़ाते है।

हालाँकि आपको सावन के महीने में शिव पूजा करते समय कुछ बातों का ख़ास ध्यान रखना होता है। जहां हल्दी, नारियल पानी जैसी कुछ चीज़ें होती है जिनको शिवलिंग पर चढ़ाने से मना किया जाता है, वहीं शास्त्रों में पूजा के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों का भी निर्धारण किया गया है। आपको सावन में शिव पूजा करते समय कपड़ों के मामले में इन बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए।

शिव जी की पूजा में हरे रंग के कपड़ें पहनना बहुत शुभ माना जाता है। आपको इस पूजा में काले रंग के कपड़ें पहनने से बचना चाहिए। पूजा के दौरान काले रंग के कपड़ें पहनने से भोलेनाथ नाराज़ होते है और आपको पूजा का मनचाहा फल नहीं मिलता है।

आप शिव जी की पूजा में सफ़ेद, केसरिया और पीले रंग के कपड़ें भी पहन सकते है।

आपको पूजा में हमेशा साफ़ सुथरे कपड़ें ही पहनने चाहिए। शुद्ध और आरामदायक होने के कारण पूजा के दौरान सूती कपड़ें पहनना सबसे अच्छा माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार पूजा के दौरान मन्त्रों का जाप करते समय पुरुषों को दो से अधिक कपड़ें नहीं पहनने चाहिए इसीलिए पुरुषों को पूजा के दौरान धोती पहनने के लिए कहा जाता है।

Related News