मस्से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं लेकिन ये व्यक्ति के लुक को खराब करते हैं। ये समस्या एचपीवी यानी ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (Papillomaviruses) के कारण होती है। ये जब बढ़ा हुआ और गाँठ के समान दिखाई देता है तो इसे मस्सा या वार्ट कहते हैं। मेडिकल दुनिया में तो इसका इलाज सर्जरी और लेजर तकनीक के जरिए ही किया जाता है। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिस से आप मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं।

केले का छिलका

सोने से पहले केले के छिलके को मस्से पर रखकर साफ कपड़े से बांध दें। ये आपको तब तक करना है जब तक मस्सा पूरी तरह सूख नहीं जाता।

लहसुन का पेस्ट

लहसुन की दो कली छीलकर आपको उसका पेस्ट बना लेना है। इस पेस्ट को मस्से पर लगाएं। 20-25 मिनट इसे किसी चीज से कवर कर लें और फिर उन हिस्सों को साफ कर लें। लहसुन का प्रभाव इसे हटाने में मदद करेगा।

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी मस्सों को खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है। रोजाना कम से कम 3 बार मस्सों पर रुई की मदद से लगाएं और ऊपर से रुई चिपका दें। इस से मस्सा खत्म हो जाएगा।

तुलसी

तुलसी को कूटकर उसे प्रभावित हिस्से पर रगड़ लें। इन्हें मस्से पर लगा रहने दें और किसी कपड़े से ढंक दें। इस से भी आपको मस्से से छुटकारा मिलेगा।

एलोवेरा

एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालकर उसे रूई की मदद से आपको अफेक्टेड एरिया पर लगाना है। इसके बाद किसी कपड़े की मदद से उसे ढंक दें। यह उपाय बहुत कारगर सिद्ध होगा।

Related News