बारिश का मौसम आ गया है और लोग इसके आने से पहले ही घूमने का प्लान बना रहे हैं. बता दे की, यदि आप भी कहीं जाने की सोच रहे हैं तो हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह वह जगह है जहां आप जा सकते हैं और बारिश का आनंद ले सकते हैं।

दार्जिलिंग- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आप जून से सितंबर के बीच जा सकते हैं और जमकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप चाय बागान की सैर, मठ की सैर, टॉय ट्रेन की सवारी, शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

कर्नाटक- बता दे की, कर्नाटक बारिश के मौसम में सबसे अच्छा है। मानसून का मौसम हर साल जुलाई से सितंबर तक रहता है और इस दौरान क्षेत्र के आधार पर तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। यहाँ सूर्यास्त बिंदु और देखने के लिए झरने हैं। इसके अलावा यहां मैसूर पैलेस, बैंगलोर पैलेस, विथला मंदिर, विरुपाक्ष मंदिर, हम्पी आदि हैं।

कौसानी- कौसानी की यात्रा के लिए मानसून का मौसम ऑफ सीजन माना जाता है। दरअसल, यहां मानiसून का मौसम जून में शुरू होकर सितंबर तक रहता है। इस जगह पर मध्यम मात्रा में बारिश होती है जो इसे हरे भरे स्वर्ग में बदल देती है। यहां आप ट्रेकिंग और दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। जिसके अलावा यहां गांधी आश्रम, रुद्रधारी जलप्रपात और गुफाएं, चाय के बागान, अनाशक्ति आश्रम, नाशपाती फार्म, बैजनाथ मंदिर आदि हैं जो आपको सूट करेंगे।

कोडाइकनाल तमिलनाडु- बता दे की, कोडाइकनाल में मानसून के मौसम में औसतन वर्षा होती है। मानसून में यहां की जगह पर्यटकों के लिए जन्नत बन जाती है। यहां आप ट्रेकिंग, दर्शनीय स्थलों की यात्रा और बोटिंग कर सकते हैं। जिसके अलावा यहां घूमने के लिए कोडाई लेक, पिलर रॉक, डेविल्स किचन और कोकर्स वॉक है।

Related News