पुलिस बनने के लिए उसकी उम्र. लंबाई, चौड़ाई और हाई लोंग जंप आदि का टेस्ट लिया जाता है। इसके अलावा कैंडिडेट्स का रिटर्न टेस्ट भी होता है लेकिन इंडोनेशिया में यदि कोई लड़की पुलिस में भर्ती होना चाहती है तो उसके लिए पुलिस में भर्ती होना इतना आसान नहीं होगा। यहां पर लड़कियों को पुलिस में भर्ती होने से पहले हाई स्कूल पूरा करना होता है। इसके अलावा लड़की की उम्र 17.5 से 22 साल होना जरुरी है और वो अविवाहित भी होनी चाहिए।

लेकिन इन सब शर्तों के बाद उन्हें एक टेस्ट और देना पड़ता है और वो है वर्जिनिटी टेस्ट, जी हाँ आपने सही सुना। यहाँ पर महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए वर्जिन होना जरुरी है। इसे टू फिंगर टेस्ट कहते हैं जो दुष्कर्म के बाद होता है। पुलिस में भर्ती होने से पहले लड़कियों को सिलेक्शन कमेटी के समक्ष अपनी सुंदरता का प्रदर्शन भी करना पड़ता है।

यहां की लड़कियों को जो कमेटी चुनती है उसमे केवल मर्द हैं और ये केवल उन्ही महिलाओं को चुनते हैं जो कि सुंदर होती है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के जरिए महिलाओं के कौमार्य परीक्षण को एक अपमानजनक एवं मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वाला टेस्ट कहा गया है।

Related News