वास्तु शास्त्र हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं, इसका प्राचीन विज्ञान आपके जीवन से नकारात्मकता दूर कर सकारात्मकता फैलाता हैं और आपके जीवन में सुख और समृद्धि का विस्तार होता हैं, वास्तु शास्त्र में घर की चीजों को उचित स्थान पर रखने के बारे में भी बताया गया है, खासकर घड़ी के बारे में, जो आपके घर की ऊर्जा को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकती हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको घड़ी सही दिशा में लगाने के महत्व के बारे मे बताएंगे-

google

दक्षिण दिशा से बचें:

दक्षिण दिशा मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ी है, इस दिशा की ओर मुख करके दीवार घड़ी लगाने या लटकाने से बीमारी और वित्तीय कठिनाइयों जैसे नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। दक्षिण दिशा में दीवार घड़ी न लगाने की सलाह दी जाती है।

google

दीवार घड़ी के लिए अनुकूल दिशाएँ:

उत्तर दिशा: यह दिशा धन के देवता कुबेर से जुड़ी हुई है। माना जाता है कि उत्तर दिशा में दीवार घड़ी लगाने से वित्तीय समृद्धि आती है और धन का प्रवाह बढ़ता है।

google

पूर्व दिशा: पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है क्योंकि यह देवताओं के राजा से जुड़ी हुई है। यहाँ रखी गई दीवार घड़ी सकारात्मकता ला सकती है और सफलता प्राप्त करने में मदद कर सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ आपको देरी या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

Related News