अगर घर में आप तुलसी का पौधा रखते हैं तो मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी का भी आशीर्वाद मिलता है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है, तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते है वास्तु के अनुसार तुलसी को रखने और जल चढ़ाने के भी कुछ नियम हैं। तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे घर में रखने मात्र से पॉजिटिविटी और एनर्जी आती है और ये ऐसा पौधा है जो पैदा होने से लेकर मृत्यु तक में काम आता है। लेकिन अगर तुलसी के नियमों का पालन न किया जाए तो ये अशुभ फल भी दे सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे में पानी देने के नियमों के बारे में -

* तुलसी लगाते वक्त इस बात का रखें ध्यान :

तुलसी का पौधा घर की छत पर नहीं होना चाहिए और तुलसी के साथ कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए।

* वास्तु के अनुसार तुलसी में पानी देने के नियम :

1. तुलसी में जल चढ़ाने से पहले कुछ खाना नहीं चाहिए।

2. बिना स्नान किए कभी जल नहीं चढ़ाना चाहिए।

3. तुलसी में बहुत अधिक पानी नहीं डालना चाहिए।

4. मान्यता है कि तुलसी में जल चढ़ाते वक्त बिना सिलाई का एक कपड़ा पहनना चाहिए।

5. तुलसी में सूर्योदय के वक्त जल देना शुभ होता है।

6. तुलसी पर रविवार को जल नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि इस दिन मां तुलसी विश्राम करती हैं।

7. तुलसी पर एकादशी पर जल नहीं अर्पित करना चाहिए, क्योंकि इस दिन तुलसी महारानी विष्णु जी के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

* इस दिशा में भूलकर भी न रखें तुलसी का पौधा :

तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए, इस दिशा में तुलसी रखने से फायदे की जगह नुकसान होता है और निगेटिविटी आती है।

Related News