वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में चीजों को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर चीजों को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो वास्तुदोष लग सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में घड़ी जरूरी होनी चाहिए और घड़ी का सही दिशा होना बहुत जरूरी होता है। अगर घड़ी गलत दिशा में लगी हुई है तो आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। टूटी हुई घड़ी रखने से घर का वातावरण खराब होता है। टूटी हुई घड़ी को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी को दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इन दिशाओं में घड़ी लगाने से घर में नकारात्मकता आती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में हल्के रंग की घड़ी लगानी चाहिए। गहरे रंग की घड़ी लगाने से घर में नकारात्मकता आती है।

Related News