वर्तमान समय में देशभर में दीपावली की तैयारियां जोरों से चल रही है सभी लोग दीपावली के मौके पर अपने घरों की साफ-सफाई करने और उन्हें सजाने में लगे हुए हैं। दीपावली का त्यौहार दीपों का त्यौहार होता है। दीपावली का त्यौहार अंधेरे में रोशनी की जीत को दर्शाता है। इस साल दीपावली का त्यौहार 24 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। दीपावली के त्यौहार पर सभी लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर की कौन-कौन सी जगह की साफ सफाई करना बहुत जरूरी है आइए आपको बताते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार उन जगहों के बारे में -


* ब्रह्म स्थान को जरूर करें सफाई :

दीपावली के त्यौहार पर घर के बीच का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। और इस स्थान को बड़ा स्थान भी कहा जाता है इस स्थान को न सिर्फ दीपावली पर बल्कि हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। इस जगह पर कभी भी उस चीज को ना रखें जो इस्तेमाल ना होती हो इस जगह पर कोई भी टूटी हुई या खंडित हुई चीज भूल कर भी ना रखें और हमेशा इस स्थान को साफ रखें।


* ईशान कोण को जरूर करें साफ :

वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपावली के दिन घर के ईशान कोण का साफ होना बहुत जरूरी है। घर की उत्तर पूर्व दिशा को ही ईशान कोण कहा जाता है बताया जाता है कि इस दिशा में देवी देवताओं का वास होता है इसलिए घरों में हमेशा मंदिर ईशान कोण में ही बनाया जाता है ऐसा माना जाता है कि इसको साफ रखना चाहिए वरना घर में मां लक्ष्मी का वास कभी भी नहीं होता।


* घर में इन देशों में भी जरूर करें साफ सफाई

दीपावली एसे खास त्यौहार पर सबसे पहले उठकर घर के पूर्व स्थानों को अच्छी तरह साफ करें क्योंकि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वैसे तो घर का हर कोला कोला साफ होना चाहिए लेकिन घर की उत्तर दिशा को साफ रखना बहुत जरूरी है कहा जाता है कि जिस घर में साफ सफाई होती है उसी घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

Related News