इंटरनेट डेस्क. भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से जुड़ी हर छोटी से छोटी समस्या और कार्य के लिए कई तरह के वास्तु नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्रों में हर समस्या के समाधान के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए वास्तु शास्त्रों में मोर पंख का उपाय बताया गया है जिसे श्री कृष्ण हमेशा अपने मुकुट पर धारण किए रहते है। तथा इसी के साथ कामधेनु गाय भी कान्हा जी की खास पहचान रही है। इन दोनों ही चीजों को घर या कार्यस्थल पर रखना शुभ माना जाता है अगर यह दोनों चीजें आप के आस पास रहती है तो आपके जीवन को सवारने में देर नहीं लगती। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं इन दोनों चीजों को अपने आसपास रखने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। जानते है विस्तार से -

* घर या कार्यस्थल पर मोर पंख लगाने के फायदे :

सनातन धर्म में गडरिया कार्यस्थल पर किसी भी तरह के वास्तु दोष होने पर आप अपने घर या कार्यस्थल पर मोर पंख लगा सकते हैं माना जाता है कि मोर पंख लगाने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं ऐसा करने से आपकी नौकरी में तरक्की भी मिलती है और कई नए रास्ते भी आपके लिए खुलते हैं। जिन लोगों को कुंडली में राहु दोष होता है उन्हें अपने आसपास मोर पंख का रखना बहुत शुभ माना जाता है। मोर पंख लगाने से आपके सभी बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे मोर पंख लगाने के लिए हमेशा आग्नेय कोण को ही चुने। मोर पंख को खरीदने के लिए किसी खास त्यौहार या पूर्णमासी का दिन शुभ माना जाता है।

* कामधेनु की प्रतिमा लगाने के फायदे :

कामधेनु की प्रतिमा लगाना बहुत फायदेमंद होता है। यदि आप मानसिक तनाव की समस्या से परेशान हैं तो आप कामधेनु की प्रतिमा का उपाय अपना सकते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया जाता है कि मां कामधेनु के प्रतिमा को घर या कार्यस्थल पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे आपके घर में खुशहाली आती है और मानसिक समस्याएं दूर रहती है। मां कामधेनु की प्रतिमा को लगाने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा श्रेष्ठ मानी गई है।

Related News