मनी प्लांट, एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर वर्ग के व्यक्ति के लिए आकर्षण का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि इस प्लांट को लगाने से गुड लक बढ़ता है और घर परिवार में धन एवं समृद्धि आती है। कई बार इस प्लांट के लगाने के बाद विपरीत प्रभाव बढ़ जाता है। धन खर्च ज्यादा होने लगता है और नकारात्मकता बढ़ती है। ऐसे में वास्तु का महत्व बढ़ जाता है। मनी प्लांट वास्तु के अनुसार लगाना चाहिए।

जब भी आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं तो उसकी सही दिशा का चयन करें। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाएंं।

मनी प्लांट कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से इसका विपरीत प्रभाव बढ़ता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए। भूलकर भी इसे बाहर न लगाएं। घर के बाहर लगाने से पौधा दूसरों की निगेटिव एनर्जी से प्रभावित होकर सूख सकता है।

Related News