मनुष्य के जीवन से जुड़ी हर एक जीच कहीं न कहीं वास्तु शास्त्र से प्रभावित होती है। इसमें घर की दिशा से लेकर सामानों के बारे में काफी कुछ बताया गया है। इनसे जुड़े अच्छे और बुरे दोनों कारणों के बारे में बताया गया है। घर के प्रवेश द्वार से लेकर सोने वाले पलंग तक। हर एक चीज का ताल्लुक वास्तु शास्त्र से होता है। आज हम आपको बेड यानी बिस्तर से जुड़ा वास्तु बताने जा रहे हैं,

जिस बिस्‍तर पर आप सोते हैं उसके आस-पास कुछ खास चीजों को रखने से बचना चाहिए। इन चीजों का बेड के नीचे या अंदर होना न केवल मां लक्ष्मी को नाराज करने की वजह बनता है बल्कि इससे आर्थिक समस्या और वास्तु दोष भी उत्पन्न हो सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की वो कोन - कोन सी चीजे है जिन्हे बेड के नीचे या आस - पास नही रखना चाहिए।

1. पानी :

सोते समय अपने सिरहाने के पास पानी भूलकर भी नही रखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और मनोरोग जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। इसके अलावा पानी में मौजूद एलिमेंट आपको सोने नहीं देते हैं।

2. इलेक्ट्रिक सामान :

वास्तु शास्त्र के अनुसार इलेक्ट्रिक सामानों को बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इससे नींद न आने की समस्या भी हो सकती है।

3. झाड़ू :

पलंग के नीचे झाड़ू रखने से मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही घर में आर्थिक परेशानी बनी रहती है। पलंग के नीचे झाड़ू रखना अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही इसका असर घर के सदस्य की सेहत पर भी पड़ सकता है।

4. आइना :

वास्तु के अनुसार, सिर के पास या बिस्तर के सामने आइना नहीं लगाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में क्लेश पैदा हो सकता है।

5. कपड़ों की गठरी :

कभी भी फटे-पुराने कपड़ों की गठरी बनाकर पलंग के नीचे नही रखना चाहिए। वास्तु के मुताबित ये शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। इसके साथ ही वास्तु दोष घर की सुख-शांति को खत्म कर देते हैं।

Related News