इंटरनेट डेस्क. घर कि सजावट के लिए लोग तरह-तरह के पेड़ घर और उसके आसपास लगाते हैं। क्योंकि पैरों से हरियाली दिखाई देती है और शुद्ध हवा मिलते हैं जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में पेड़ पौधे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बताया गया है लेकिन क्या आप जानते हैं की वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या घर के आस-पास ऐसे पेड़ पौधे हैं जिनको लगाने के लिए मना किया गया है। क्योंकि आपके द्वारा लगाए गए यह पेड़ कई बार आपके घर में लड़ाई झगड़े और कलह का कारण बनते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और इसके आसपास कौन-कौन से पौधे लगाने से मना किया गया है। आइए जानते है -

* भूलकर भी ना लगाए बेर का पेड़ :

आप लोगों को भूलकर भी अपने घर या इसके आसपास बेर का पेड़ कभी भी नहीं लगाना चाहिए मानते हैं कि बेर खाना सभी को पसंद होता है लेकिन इसके लिए आप बाजार से खरीद सकते है। लेकिन घर के आसपास का पेड़ नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसका पेड़ पाटीदार होता है और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या घर के आस-पास कांटेदार पेड़ लगाने से मना किया गया है क्योंकि इससे जीवन में कई समस्याएं आती है।

* ना लगाए मिर्च का पौधा :

घर की सजावट के लिए कभी भी घर में या घर के आसपास मिर्च का पौधा नहीं लगाना चाहिए मिर्च का स्वाद तीखा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिर्च का पौधा लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है और आपके घर के सदस्यों ने मनमुटाव भी शुरू हो जाता है।

* भूलकर भी खजूर का पेड़ ना लगाए :

वास्तु शास्त्र के अनुसार खजूर का पेड़ को घर या घर के आस-पास लगाने के लिए मना किया गया है क्योंकि इस पेड़ को घर में लगाने से घर के लोगों का विकास बाधित होता है और आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है इसलिए इस पेड़ को लगाने से बचें।

* बबूल का पेड़ :

बबूल के पेड़ में कई आयुर्वेदिक गुण पाए जाने के कारण इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। लेकिन यह पेड़ कांटेदार होने की वजह से इसको घर में लगाने के लिए वास्तु शास्त्र मना किया गया है क्योंकि कांटे वाले पेड़ घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Related News