कुछ लोगों की आदत होती है कि घर में टूटे बर्तनों को भी सम्हाल कर रखेंगे ,लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे और दरार वाले बर्तनों को कभी भी नहीं रखना चाहिए। ऐसे बर्तनों में खाना खाने और दूसरों को खिलाने से घर में बिना वजह की परेशानियां बढ़ती हैं। साथ ही कर्ज लेने के चांसेज़ भी बढ़ जाते हैं। इसलिए कभी भी घर में टूटे या दरार वाले बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर में टूटा बेड या टूटी हुई खाट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इसलिए अगर आपके घर इस तरह के कोई सामान तो तुरंत घर से बहार कर दे।

साथ ही कर्ज और अन्य प्रकार की परेशानियों से बचने के लिये आप और क्या उपाय कर सकते हैं। इसके लिये आपको घर की उत्तर दिशा की तरफ अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला आईना लगाना चाहिए । घर में इस तरह का आईना लगाने से बहुत से शुभ फल मिलते हैं।

Related News