हम में से बहुत से लोग अपने घर में मनी प्लांट लगाते हैं। मनी प्लांट लगाना बेहद ही अच्छा होता है और इस से घर में सुख शांति का माहौल रहता है। घर में मनी प्लांट लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं वहीं घर में खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लगाने के कुछ नियमों के बारे में बताया गया है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा घर के आग्नेय दिशा में लगाना चाहिए। उस से घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है। मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना बहुत शुभ होता है।

मनी प्लांट को उत्तर पूर्व दिशा में रखना अच्छा होता है। शुक्र और बृहस्पति एक दूसरे के विरोधी हैं।

वास्तु के अनुसार, घर के पूर्व और पश्चिम दिशा में अगर मनी प्लांट लगाया जाता है तो इस से घर में हमेशा अनबन रहती है। इसके अलावा लड़ाई झगड़े का माहौल भी रहता है।

मनी प्लांट को हमेशा रस्सी या डंडे के सहारे ऊपर की तरफ बांधना चाहिए। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट में पानी डालते समय दूध की कुछ बूंदे भी डालना चाहिए।

Related News