इंटरनेट डेस्क। लोगों द्वारा अपने घरों को कई प्रकार से सजाया जाता है। हालांकि बहुत से लोग घर की सजावट करने के संबंध में वास्तु टिप्सों का ध्यान जरूर देते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि घर में किस रंग की फोटो लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में लगाई जाने वाली फोटो भी घर पर बहुत प्रभाव डालती है। इसी कारण प्रत्येक कमरे को ध्यान में रखकर फोटो लगानी चाहिए।

बेडरूम में लाल या गुलाबी रंग की तस्वीर लगाना शुभ रहता है। इस फोटो को लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार और विश्वास बना रहता है। दोनों के बीच मनमुटाव नहीं होता है। वहीं स्टडी रूम में हल्के भूरे या हल्के नीले रंग की फोटो लगाना लाभकारी होता है। इस फोटो से बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है।

Related News