जैसा की हम सभी जानते है दिवाली में हर कोई अपने घर की साफ-सफाई करता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में भी साफ-सफाई का बड़ा महत्व माना जाता हैं जिसका संबंध घर की सकारात्मकता से जुड़ा होता हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार घर में लगे मकड़ी के जाले अशुभ माने जाते हैं और इनके आते ही इन्हें हटाने के प्रबंध करने चाहिए।

घर पर कई दिनों तक मकड़ी के जाले होना अशुभ माना जाता है। वास्तु के यह घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव होने का कारण बनते हैं।

वास्तुशास्त्र के मुताबिक जिस घर में मकड़ी के जाले दिखाई देते हैं। वह घर हमेशा संकटों से घिरा रहता है। उस घर के सदस्यों को हमेशा किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जिस घर की दीवारों, छतों पर मकड़ी के जाले लगे रहते हैं। वहां नाकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में इसका बुरा असर घर के लोगों की सेहत पर भी पड़ता हैं।

घर में जब भी मकड़ी के जाले बने। उसे तुरंत साफ कर लें। ऐसा न करने से असफलताओं के साथ दुर्भाग्य और पैसों की किल्लत का कारण बनता है।

Related News