वास्तुशास्त्र में कई ऐसी वस्तुएं हैं, जिनके प्रयोग से आप अपनी समस्याओं का ​हल पा सकते हैं। ये वस्तुएं रोजमर्रा के जीवन में ​हमारे पास होती हैं और हम इनका इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में इन वस्तुओं के अन्य लाभ से वंचित रह जाते हैं। अब आप फिटकरी को ही ले लीजिए। दैनिक जीवन में हम फिटकरी का कई तरह से प्रयोग करते हैं, लेकिन कई लोग वास्तु से संबंधित इसकी उपयोगिता के बारे में अनजान होते हैं।

1. यदि आप आ​र्थिक तंगी के परेशान है, तो आप नहाते समय थोड़ा सा फिटकरी पानी में मिलाकर नहाएं। घर में फिटकरी मिले पानी से पोछा लगाएं। ऐसा करने से आपके लिए धन लाभ का योग बनेगा। आ​र्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

2. घर की खिड़की के पास फिटकरी रखने से नकारात्मकता अंदर नहीं आती है। परिवार के सदस्यों में सकारात्मक सोच का विकास होता है।

3. आपको अपने बिजनेस में तरक्की नहीं मिल रही है, मुनाफा अच्छा नहीं हो रहा है, घाटा हो रहा है। ऐसी स्थिति से निबटने के लिए एक काले कपड़े में फिटकरी बांध लें और उसे दुकान या फिर अपने कार्यालय के मुख्य द्वार में बांध दें। जल्द आपको इसका लाभ दिखेगा।

Related News