घर में साज-सज्जा के लिये बहुत से पेड़ पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन कुछ पेड़-पौधे साज-सज्जा के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि की दृष्टि से भी अच्छे होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से आपको ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताएंगे जी हा उस पौधे का नाम हैं मनी प्लांट का पौधा। अधिकतर घरों में आपने यह पौधा देखा होगा। लताओं वाला यह पौधा हरे रंग का होता है। मनी प्लांट का पौधा घर की शोभा बढ़ाने के साथ घर में सुख - समृद्धि के लिए भी लगाया जाता है।

वास्तु के साथ-साथ इंटीरियर की दृष्टि से भी मनी प्लांट का पौधा काफी अच्छा होता है। मनी प्लांट से न सिर्फ धन की बढ़ोतरी होती है बल्कि रिश्तों में भी मधुरता आती है। प्लांट का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता हैं।

साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन की आवक बढ़ती है। इसे आप घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। इसे आप चाहें तो गमले में लगा सकते हैं, नहीं तो बोतल में भी लगा सकते हैं।

Related News