सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा की जाती है। ठीक उसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। अगर आप इस दिन सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करते हैं तो जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव और यश की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में भी जाना जाता है और ये अपने भक्तों के कष्टों को हरने वाले हैं। इसके अलावा अगर आप गणेश जी की पूजा करते हैं तो कई वास्तु दोष से भी छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे वास्तु दोष दूर होंगे।

1. गणेश प्रतिमा अगर आप घर में लगा रहे हैं तो आपको इनकी मुद्रा का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए बैठे हुए गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए जबकि ऑफिस में आपको गणेश जी की खड़े हुई मुद्रा वाली प्रतिमा लगानी चाहिए।

2. वास्तु दोष को मिटाने के लिए घर के मुख्य द्वार के अंदर और बाहर एक ही स्थान पर गणेश प्रतिमा या फोटो लगाना चाहिए। इन दोनों की पीठ आपस में मिली हुई होनी चाहिए। इससे घर के वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और घर में सुख और शांति का वास होगा।

3. घर और ऑफिस में अगर वास्तु दोष है तो इसे दूर करने के लिए आपको गणेश की प्रतिमा और फोटो को दक्षिण व नैऋत्य कोण में लगाना चाहिए। लेकिन ये बात ध्यान देने योग्य है कि भगवान गणेश का मुख भूल से भी दक्षिण व नैऋत्य कोण की तरफ न हो।

4. अगर घर के किसी भाग में वास्तु दोष है तो उसे तोड़ने के बजाय उस स्थान पर घी मिश्रित सिंदूर से दिवार पर स्वास्तिक बना दें। ऐसा करने से वास्तु दोष धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

Related News