सभी अपने घर में सुख शांति का माहौल चाहते हैं लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बावजूद भी घर में क्लेश और कलह रहती है। इसके लिए वास्तु दोष भी जिम्मेदार हो सकते हैं। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए। इस से वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रामायण, महाभारत, और युद्ध से जुडी कोई भी तस्वीर आपको लगाने से बचना चाहिए। इन तस्वीरों को लगाने से घर में लड़ाई- झगड़े होते हैं।

2.इसके अलावा आपको घर में शेर चीता और अन्य हिंसक जानवरों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इन चीजों को घर में लगाने की वजह से ग्रह क्लेश होता है। इस से घर वालों के बीच हमेशा अनबन रहती है।

3.अगर आप अपने घर में जूते चप्पल आदि को इधर उधर फेंक देते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। इस से धन की बर्बादी होती है।

4. घर में खराब बिजली उपकरणों या फ्यूज बल्ब लगाएं रखना भी अशुभ माना गया है। इस से घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता है और बच्चो को भी तनाव से गुजरना पड़ता है।

5. घर में कभी भी देवी- देवाताओं की तस्वीरें आमाने सामने नहीं लगाना चाहिए इस से हमेशा घर में क्लेश रहता है।

Related News