हमारे भारत में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया जाता है। कोई भी काम करने से पहले उस काम से संबंधित वास्तु नियमों को ध्यान में रखा जाता है वास्तु नियमों के अनुसार घर में रखी कोई भी चीज वास्तु के अनुसार होनी चाहिए। अन्यथा वह हमारे लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है। अक्सर लोग घर की सजावट के लिए तरह-तरह की तस्वीरें अपने घर में लगाता है इन्हीं में से एक तस्वीर है घोड़ों की। वास्तु शास्त्र में घोड़े की तस्वीर को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे घोड़ों की तस्वीर से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में आइए जानते हैं जेड

* शास्त्रों में सात अंक को शुभता का प्रतीक माना है। सात अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है। सूर्य देव के रथ के सात घोड़े होते हैं जो हमेशा गतिशील प्रतीत होते हैं।घर में लगी घोड़ों की तस्वीर यदि एक की जगह सात घोड़ों वाली हो तो और भी अच्छा होता है।

* इंद्रधनुष के रंग 7 होते हैं, आकाश में सप्त ऋषि होते हैं, शादी में सात फेरे, सात जन्मों के साथ की बात होती है, इसलिए 7 नंबर लकी होता है।

* समुद्र किनारे दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और इससे आपके काम की गति भी बढ़ती है।

* घर के साथ-साथ इस तस्वीर को आप अपने ऑफिस में भी लगा सकते हैं। यह आपके बिजनेस की तरक्की के लिये बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी।

Related News