वास्तु शास्त्र के अनुसार आर्थिक प्रगति का सीधा संबंध घर की पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा से होता है। जानकारों का मानना ​​है कि अगर इन दिशाओं में कोई वास्तु दोष होता है तो व्यक्ति को धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, इन दिशाओं का गलत इस्तेमाल व्यक्ति को आर्थिक संकट में डाल सकता है। ऐसे में जानिए कैसे इन दोनों दिशाओं का इस्तेमाल एक सफल करियर और आर्थिक समृद्धि के लिए करना चाहिए।

नीले रंग का पिरामिड

घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से हमेशा धन के भंडार भरे रहते हैं।

कांच का प्याला

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में कांच का कटोरा रखना चाहिए। साथ ही इस कटोरी में एक चांदी का सिक्का भी रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी और आंवला

घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। इसके अलावा आंवला का पेड़ लगाना भी फायदेमंद होता है। यह परिवार की आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने में मदद करता है

भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्ति

वास्तु के अनुसार भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्ति को घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियों के सामने रोजाना मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों की कमी नहीं होगी।

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर हैं, जिन्हें धन के देवता के रूप में भी जाना जाता है। इसलिए धन या तिजोरी को घर की इस दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

Related News