भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से जुड़ी हर छोटी से छोटी समस्या का समाधान करने के लिए कई तरह के नियम और उपाय बताया जाए। वास्तु शास्त्र में कपल्स के बीच आपसी प्रेम को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय बताएं गए है। बताया जाता है कि विवाह एक ऐसा बंधन होता है जो अलग-अलग लोगों को एक रिश्ते में बांधता है हर कोई चाहता है कि उसका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण और सुखी हो लेकिन कई बार कुछ वास्तु कारणों या वास्तु दोष की वजह से पति पत्नी के बीच में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होने लगती है जिसकी वजह से उन लोगों में आपसी प्रेम नहीं बन पाता। यदि आप भी स्थिति से गुजर रहा है इस लेख के माध्यम से बताया जा रहा है वास्तु टिप्स को जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में विस्तार से -

* बेडरूम का स्थान रखें खास ध्यान :

वास्तु शास्त्र के अनुसार विवाहित जोड़े का बेडरूम हमेशा घर के दक्षिण पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा में होना चाहिए इसके अलावा पति पत्नी को हमेशा दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए। हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

* एक ही गद्दे का करें प्रयोग :

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी को हमेशा एक ही होना चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से विचारों और भावनाओं में एकता का प्रतिनिधित्व और प्यार को बढ़ावा मिलता है और उनके वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता आती है।

* बेडरूम में हमेशा हल्के रंगों का करें प्रयोग :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में पेंट करवाने के लिए हमेशा गुलाबी, नीले और हरे रंग के हल्के कलर से पेंट करवाना चाहिए। बेडरूम में गहरे रंगों को पेंट करवाने से बचना चाहिए क्योंकि गहरे रंगों से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और हमारे वैवाहिक जीवन में बाधाएं उत्पन्न होती है।

* बेडरूम में शीशा लगाने से बचें :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में हमेशा शीशा लगाने से बचना चाहिए। बेडरूम में शीशा रखने से पति-पत्नी के बीच झगड़े तर्क वितर्क बढ़ते हैं क्योंकि शीशा बुरी शक्तियों को आकर्षित करता है इसलिए आपको शीशे को हमेशा अपने बिस्तर से दूर होना चाहिए और रात के समय अपने बेडरूम में मौजूद शीशे को किसी कपड़े से ढक देना चाहिए।

Related News