वास्तु दोष होने की वजह से घर में नकारात्मक उर्जा भी बढ़ती हैं। लेकिन वास्तु की मानें तो कुछ उपायों को अपनाकर इन दोषों को दूर किया जा सकता है। घर में वास्तु दोष होने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से सामना करना पड़ता है। वह आर्थिक रुप से भी बहुत परेशान रहता है। मेहनत करने के बाद भी उसे अच्छा फल नहीं मिल पाता। अगर आप भी अपने जीवन में खूब मेहनत करते हुए भी मेहनत के अनुसार आपको फल नही मिल पा रहा है तो आपको ये उपाय अपनाने की जरूरत है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है उन उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप वास्तु दोष को दूर कर सकते है।

* मां लक्ष्मी की प्रतिमा :

वास्तु के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। इसके लिए घर के उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें वह कमल पर आशीर्वाद की मुद्रा में विराजमान हों साथ ही उनके हाथों से सोने के सिक्के निकल रहे हों। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

* पानी की टंकी :

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी की टंकी मकान की छत पर पश्चिम दिशा की ओर लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

* बर्तन से जुड़ा करें ये उपाय :

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन के ईशान कोण पर एक साफ बर्तन में पानी भरकर रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे आर्थिक परेशानी भी दूर होती है।

Related News