वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत मैं तुम्हारा जाता है क्योंकि वास्तुशास्त्र में हमारे जीवन में आने वाली हर समस्या के समाधान के लिए कई तरह के उपाय और टिप्स बताए गए हैं आपने देखा होगा कि कई बार हमारे घरों में बिना बात के ही झगड़े होने लगते हैं और हमारे घर के सभी सदस्य भी परेशान होने लगते हैं और उनकी तरक्की रुक जाती है मेहनत करने के बाद भी धन नहीं आ पाता और घर के लोग अक्सर बीमार रहते हैं इन सभी चीजों के पीछे हमारे घर में होने वाली नकारात्मक ऊर्जा सबसे मुख्य कारण होती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे वास्तु टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप घर में आने वाली इस तरह की समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते है। आइए जानते है इन वास्तु टिप्स के बारे में विस्तार से -


* घर में उत्पन्न होने वाले वास्तु दोष को दूर करने के लिए आपको अपने घर में सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए और इसमें लौंग भी डाल दे। इस उपाय को करने से हमारे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय घर की देहरी पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है ऐसा करने से हमारे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।


* हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको हफ्ते में एक बार अपने घर में गूगल का धुआ करना चाहिए। इसे करने से हमारे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और हमारे घर पर आने वाली बुरी नजर भी दूर होती है जिससे हमारे घर में सुख शांति और संपन्नता बढ़ने लगती है आप अपने घर में सुबह शाम कपूर भी जला सकते हैं।


* वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको रोटी बनाने से पहले तवे पर दूध के छींटे मारने चाहिए और पहली रोटी तवे जितने आकार की बनानी चाहिए और इसे गाय को खिला दे और आपके द्वारा बनाई जाने वाली आखिरी रोटी कुत्तों को खिलानी चाहिए ऐसा करने से हमारे घर पर देवी देवताओं की कृपा हमेशा बनी रहती है और हमारे घर में सुख समृद्धि और खुशियों का वास रहता है।


* वास्तु शास्त्र के अनुसार हर गुरुवार को नियमित रूप से तुलसी के पौधे में दूध मिला हुआ जल जरूर चढ़ाना चाहिए शाम को रोजाना तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और हमारे घर के सभी सदस्य स्वस्थ रहते हैं और खूब तरक्की करते हैं।

Related News