इंटरनेट डेस्क. आज के समय में हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में किसी भी चीज की कमी ना हो और सभी सुख में जीवन व्यतीत कर सकें इसके लिए वह दिन रात मेहनत करके पैसे कमाने की कोशिश करता है लेकिन फिर भी कई लोगों के पास पैसा नहीं पाता या फिर रोक नहीं पाता जिससे वह हमेशा आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं। कई लोगों के साथ समस्या वास्तु दोष होने के कारण होती है। यदि आपके जीवन में भी कोई वास्तु दोष है जिसके कारण आपको हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है तो आप इन दोष को दूर करने और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए वास्तु के अनुसार यह उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते है इन उपायों के बारे में -

* यदि आपको अपनी मेहनत करने के बाद भी पैसों की समस्या हो रही है तो आप उस समस्या से राहत पाने के लिए घर में मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की तस्वीर या मूर्ति जरूर रखें क्योंकि मां लक्ष्मी को धन की देवी और भगवान कुबेर को देवता माना गया है। घर में इनकी तस्वीरें मूर्ति रखने से धन की कमी नहीं होगी।

* यदि आप भी आर्थिक समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आपको अपने घर में बांसुरी जरूर रखनी चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांसुरी रखना आर्थिक समस्या से राहत दिलाती है। इसके लिए आप बांसुरी को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रख सकते हैं। घर में रखने के लिए बांसुरी चांदी या सोने की होनी चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आप पर अपनी कृपा बनाए रखती है।

* अपने घर से आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए आप वास्तु के अनुसार अपने घर की तिजोरी में पलाश के फूल रख सकते हैं इस फूल को रखने के लिए किसी लाल कपड़े में लपेट कर रखना चाहिए और इसे समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

* घर से आर्थिक समस्याओं को दूर करने और सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए घर में शंख रखना चाहिए क्योंकि यह घर से नकारात्मक प्रभाव को करता है। शंख से निकलने वाली ध्वनि सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। घर में शंख रखने से धन की कमी दूर होने के साथ सुख समृद्धि भी बनी रहती है।

Related News