इंटरनेट डेस्क. भारतीय लोगों ने वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है कहा जाता है कि जो लोग वास्तु शास्त्र के हिसाब से अपना जीवन व्यतीत करते हैं उन्हें अपने जीवन में लोगों के जो लोग अपना जीवन अपनी इच्छा से व्यतीत करते हैं उन्हें समस्याओं का सामना कम करना पड़ता है। जो लोग अपना जीवन अपनी इच्छा से व्यतीत करते हैं उनके हर कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। कहा जाता है कि हमें सुबह उठने से लेकर शाम को सोने तक वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि लोग अपने घरों को सजाने के लिए कई तरह के पेड़ पौधे अपने घर पर लगा। लेकिन वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाना आपके लिए अशुभ होता है। इन पौधों को घर में लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब होती है आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से -

* भूलकर भी ना लगाएं इमली का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार भूल कर भी अपने घर को सजाने के लिए घर में इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए क्योंकि से घर में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के लोगों में ग्रह कलेश बढ़ने लगता है।

* घर में ना लगाए कैक्टस का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए अशुभ माने जाने वाले पौधों में कैक्टस का पौधा भी शामिल है कहा जाता है कि इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए यह से घर में लगाने से दुर्भाग्य के साथ-साथ घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

* बोन्साई का पौधा भी है नुकसानदायक :

बोन्साई का पौधा देखने में काफी खूबसूरत होता है। लेकिन इस पौधे की खूबसूरती को देख कर इसे घर में कभी भी नहीं लगाना चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पौधा घर के लिए शुभ नहीं होता इस पौधे को घर में लगाने से घर की तरक्की रुक जाती है और घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

* घर में ना लगाएं मेंहदी का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में मेहंदी का पौधा भूल कर भी नहीं लगाना चाहिए कहा जाता है कि मेहंदी के पौधों में बुरी आत्माओं का वास होता है इसे घर में लगाने से घर में नकारात्मकता फैलने लगती है और परिवार के लोगों के मन में अशांति बनी रहती है और वह मानसिक अशांति का शिकार होने लगता है।

Related News