सजावट, हरियाली और पॉजिटिव एनर्जी के लिए हम अक्सर घर में पेड़-पौधे लगाते हैं, जहां कुछ पेड़-पौधों को घर में लगाने से बरकत होती है, वहीं कुछ पेड़-पौधों को घर में लगाना अशुभ माना जाता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पेड़-पौधों में वास्तु दोष होता है, इन्हें घर में लगाने से धन और मान-सम्मान की हानि होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बताएंगे,


पीपल का पेड़: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पीपल का पेड़ लगाना अशुभ होता है.,पीपल का पेड़ घर में होने से धन की हानि होती है और मनुष्य पाई-पाई को मोहताज हो सकता है।

खजूर का पेड़: वास्तु शास्त्र के अनुसार, खजूर के पेड़ को घर में लगाना बेहद अशुभ होता है, जिस घर में खजूर का पेड़ होता है, वहां पर धन की कमी बनी रहती है।

कैक्टस का पौधा: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैक्टस का पौधा घर में लगाना अशुभ माना जाता है, कैक्टस का पौधा लगाने से घर में धन टिकता नहीं है।

बांस का पेड़ लगाना अशुभ: वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म के अनुसार, घर में बांस का पेड़ नहीं लगाना चाहिए, इसको घर में लगाने से बनते काम बिगड़ जाते हैं और आपको भारी मुसीबतें घेर लेती हैं।

बेर का पेड़ लाता है कंगाली: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी गलती से भी घर में बेर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए,इसे घर में लगाने से कंगाली आती है और घर की शांति भंग होती है।

Related News