आज के समय में घर बनाने से लेकर घर सजाने तक में वास्तु शास्त्र से जुड़ी जानकारियों का इस्तेमाल करते हैं। कहा जाता है कि अगर वास्तु सही है तो आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है ,मगर वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाने से घर में नकारात्मकता आती है। इतना ही नहीं, इन पौधों के प्रभाव से घर में पैसा नहीं टिकता है और लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि लोगों को किन पेड़-पौधों को लगाने से बचना चाहिए –

पीपल का पेड़: भगवान विष्णु को पीपल का पेड़ बेहद प्रिय होता है। मगर घर में पीपल के पेड़ का रहना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार पीपल का पेड़ लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गूलर और नींबू: ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक लोगों को अपने घर में गूलर और नींबू के पेड़ लगाने से भी बचना चाहिए। इनके प्रभाव से लोगों को आंखों से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

करेले का पेड़: अपने कड़वेपन के कारण करेले की सब्जी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं होती है। करेले का पेड़ घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाता है। साथ ही, इसके असर से घर में पैसों की किल्लत भी हो सकती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के जानकार मानते हैं कि करेला का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए।

Related News