वैसे तो फूल हमेशा ही खूबसूतर लगते हैं इसलिए हम अपने घर में कई बार पुराने, मुरझाए और सूखे फूलों को भी रखे रहते हैं। फूल हमेशा अपने साथ ताजगी लाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में ताजे फूल जितनी पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं, सूखे फूल उतनी ही तेजी से नेगिटिव एनर्जी क्रिएट करते हैं। आइए आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे सूखे फूलों को अपने घर या दफ्तर में रखने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते है विस्तार से -

फूल सूखते ही नकारात्मक ऊर्जा छोड़ने लगते हैं और सूखे फूलों के ईर्द-गिर्द रहने वाले जीवित मनुष्य अपनी ऊर्जा का क्षय महसूस करते हैं। बीमार व्यक्ति के कमरे में ताजे फूलों का गुलदस्ता रामबाण साबित होता है, लेकिन यही फूल सूखते ही उनके लिये विषवाण बन जाते हैं।

ताजे फूल अद्भुत रूप से ऊर्जा का सृजन करते हैं। इनके द्वारा उत्पन्न ऊर्जा पॉजिटीवली चार्जड होती है। चीनी वास्तु शास्त्र में इसे यांग एनर्जी के नाम से जाना जाता है। ताजे फूल जहां रहते हैं वहां अन्य प्राणियों को अपनी ऊर्जा से सराबोर कर देते हैं।

Related News