वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना जाता हैं जिसमें हमारे आस-पास रखी चीजों से उत्पन्न हुई ऊर्जा का जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं होता हैं और इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में…


ज्यादातर लोग जब हवन या अन्य कोई धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं तो बची हुई पूजा की सामग्री को वापस पूजाघर में ही रख देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। पूजा के बाद यदि आपके पास कोई सामाग्री बचती है तो उसे प्रवाहित कर देना चाहिए।

अक्सर देखने में आता है कि लोग पूजा के स्थान पर देवताओं के साथ पूर्वजों की तस्वीरें भी रखते हैं। वास्तु कहता है कि पूजा घर में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। पूर्वजों का स्थान भी उच्च माना गया है परंतु उनकी तस्वीर लगाने के लिए अलग से स्थान बनाना चाहिए।


पूजा घर में शंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में श्री यानि लक्ष्मी का वास होता है। शंख बजाने से पूरे घर में सकारात्मकता का प्रवाह होता है, लेकिन पूजा घर में कभी भी दो शंख नहीं रखने चाहिए।

Related News