कहा जाता है कि इंसान की आंखें उसके दिल का आईना होती हैं। और काजल पर आंखों को खूबसूरत बनाने की जिम्मेदारी आ जाती है। कुछ लड़कियों ने तो त्योहारों के मौसम में एक-दूसरे से मिलने पर सभी से अलग दिखने के लिए अपने कपड़ों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। लेकिन हर बार अलग-अलग त्योहारों में अलग-अलग तरह के कपड़े पहने जाते हैं तो हर बार चेहरे पर एक जैसा मेकअप क्यों। अगर आप भी लुक को बोल्ड और खूबसूरत बनाने के लिए आंखों पर काजल कैसे लगाएं। तो आपका लुक बिल्कुल अलग होगा।

आजकल दो रंगों का काजल आंखों पर लगाने का नया चलन लड़कियों के बीच काफी मशहूर हो गया है। इस तरह की काजल में लड़कियां अपने बोल्ड लुक को और भी बोल्ड बना देती हैं। यह टू-टोन काजल आंखों पर बहुत अच्छी लगती है। अगर आप इसे अपने वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहनेंगे तो यह अच्छा लगेगा. इसके साथ ही आप टू कलर आई शैडो भी ट्राई कर सकती हैं।

आंखों को बड़ा दिखाने के लिए सफेद काजल अब बाजार में उपलब्ध है। सफेद काजल पारदर्शी होती है। इसे आंखों के बाहरी हिस्से पर फैलाकर लगाया जाता है। इसके ऊपर किसी भी रंग का काजल लगाने से आंखें बड़ी नजर आएंगी। यह काजल लगाने का बहुत ही आसान तरीका है लेकिन इसे लगाते ही यह आंखों को क्लासिक लुक देता है।इस तरह के काजल लुक को आप ट्रेडिशनल ड्रेस और सिल्वर ज्वैलरी के साथ कैरी कर सकती हैं। आप चाहें तो इसके साथ न्यूड लिप कलर भी ट्राई कर सकती हैं।

Related News