इंटरनेट डेस्क. भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या के लिए कई तरह के वास्तु नियम और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया नियमों को अपनाने से हमारा जीवन संतुलित बना रहता है। वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार चला जाए तो हमारे जीवन में परेशानियां नहीं आती। लेकिन लोग अनजाने में कुछ ऐसी चीजें कर देता है जो उनके जीवन में समस्याएं खड़ी कर देती है जिनसे उन्हें वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि वह कौन सी चीजें हैं जिनका आपको घर में हमेशा ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते है विस्तार से -

* घर में सुख शांति का संबंध होता है ध्वनियों से :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सुख शांति का संबंध घर में उत्पन्न होने वाली ध्वनियों से माना जाता है अक्सर लोग इन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जिनके कारण हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है हमारे घर में लगे हुए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सही तरीके से होना चाहिए उनमें चलाते वक्त किसी भी प्रकार की बिना वजह की आवाजें धोनी नहीं होनी चाहिए। इन से आने वाली बिना वजह की आवाज क्लेश का कारण बनती है। घर के दरवाजे का भी खास ध्यान रखें इतने खोलते और बंद करते समय आवाज नहीं आनी चाहिए क्योंकि इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। घर के सभी हिस्सों में सकारात्मक उर्जा बनाए रखने के लिए कम से कम हर जगह पर तीन बार घंटी बजाए।

* साल सजावट में वास्तु नियमों का रखें ध्यान :

आपने भी देखा होगा कि लोग अपने घर को सजाने के लिए घर के आंगन में पेड़ पौधे जरूर लगाते हैं और इन पौधों में तुलसी का पौधा भी अवश्य लगाया जाता है। घर में घर के आंगन में बनी हुई क्यारियों में और गमलों में लगे हुए पौधों को नियमित रूप से पानी डालना चाहिए यदि कोई पौधा किसी कारणवश सूख जाता है तो उसे तुरंत वहां से हटा दें। घर की सजावट करते समय वास्तु नियमों का भी खास ध्यान रखना चाहिए किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। घर या घर के आंगन में कटीली झाड़ियों या कांटेदार पौधों को लगाने से बचना चाहिए।

* घर में दक्षिण दिशा का रखें खास ध्यान :

वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा का खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको बेचैनी बनी रहती है घबराहट होती है और नींद आने में परेशानी होती है। घर में चुल्हा रखते समय हमेशा चुल्हा दक्षिण पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।

Related News