गर्मी में कूलर लगभग हर घर में चलता है लेकिन शायद आपको पता न हो लेकिन कूलर रखने की भी सही दिशा होती है। वास्तु के नियमों के खिलाफ हमारे घर में कूलर लगेगा तो फायदे की जगह कई नुकसान हो सकते हैं। और अगर वास्तु के अनुसार कूलर रखेंगे तो कूलर रखने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है और घर धन-धान्य से भरा रहेगा। वहीं दूसरी तरफ अगर इसलिए बेहतर होगा कि आप कूलर वास्तु के हिसाब से ही लगाएं, ऐसा करने से आप ठंडी हवा का आनंद तो लेंगे ही साथ ही घर भी धन-धान्य से भरा रहेगा। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है कूलर के रखने के लिए वास्तु के अनुसार कोनसी दिशा बताई गई है। आइए जानते है -

* इस दिशा में न रखें कूलर :

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कूलर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से वास्तु दोष होता है। अगर आपको मजबूरी में उस दिशा में कूलर रखना पड़ रहा है तो कूलर को हल्के गुलाबी रंग से पेंट कर दें।

* कूलर रखने की सही दिशा :

वास्तु के अनुसार कूलर रखने की सबसे अच्छी दिशा है उत्तर पूर्व यानी कि ईशान कोण। इस दिशा में कूलर रखने की घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। कूलर को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।

* कूलर लगाते वक्त इन बातों का भी रखें ध्यान :

कूलर लगाते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि कूलर टूटा-फूटा न हो बल्कि सही अवस्था में हो। इसकी मोटर और पंखा ठीक तरह से काम कर रही हो।

* कूलर का रंग :

कूलर के रंग पर भी ध्यान देना चाहिए। आप हल्के नीले रंग का कूलर अपने घर में लगा सकते हैं, या फिर सिल्वर, क्रीम या सफेद रंग का कूलर भी यूज कर सकते हैं। लेकिन भूलकर भी, गहरा नीला, लाल और ग्रे रंग का कूलर घर में न रखें।

Related News