कई बार लोगों को खूब मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिलता है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि अचानक मेहनत से कमाया गया धन खर्च होने लगता है। घर में शांति की जगह अशांति, लड़ाई-झगड़ा और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। अचानक इस तरह की घटनाओं का होना वास्तु दोष का एक बड़ा कारण भी होता है। वास्तु दोष के कारण घर में पैसा नहीं टिक पाता है। अगर ऐसी बात है तो आज हम आपको कुछ उपाय बता रहे है जो आपके काम आएगा।

1. घर में लगातार पानी की बर्बादी होने से भी धन नहीं टिकता है। इसलिए घर में टंकियों से अनावश्यक पानी का बहना, नल की टोटियों से लगातार पानी गिरना शुभ नहीं माना जाता हैं।

2. घर में रखी हुईं घड़ियां कभी बंद नहीं होनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से नेगेटिव ऊर्जा घर आती है और हर काम में अड़चन आती है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मेन गेट हमेशा साफ-सुथरा और सुंदर रखना चाहिए। मेनगेट पर अंधेरा रखना अशुभ माना जाता है।

4. वास्तु शास्त्र में सूखे पौधों को निराशा का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि सूखे पौधे तरक्की में बाधा डालते हैं। इसलिए घर में कभी भी सूखे पौधे नहीं लगाने चाहिए।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम और रसोई के पानी का निकास उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Related News