इंटरनेट डेस्क. भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज के लिए कई तरह के वास्तु नियम बताए गए है। वास्तु शास्त्र में बताए गए इन नियमों के अनुसार जीवन जीने से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और यदि हम कोई भी काम करने से पहले इन वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं या इन्हें नजरअंदाज करते हैं तो हमें हर काम में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अंदर घर की दीवारों पर कराया जाने वाला रंग भी बहुत महत्वपूर्ण होता है घर की दीवारों पर कराया जाने वाला रंग आपके ऊपर प्रभाव डालता है इसीलिए कलर करवाते समय वास्तु शास्त्र के अनुसार करवाना चाहिए। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि घर में कौन सी जगह पर कौन सा कलर करवाना चाहिए। कलर करवाती समय यदि आप वास्तुशास्त्र के नियमों का ध्यान रखते हैं तो आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं आइए जानते हैं कलर के बारे में विस्तार से -

* बैडरूम की दीवारों पर करवाए इस तरह के रंग :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सभी जगह के लिए अलग-अलग तरह कारण बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में हमेशा हल्का रंग करवाना चाहिए बेडरूम के लिए आप नीला या गुलाबी तथा हारा हल्का रंग इस्तेमाल कर सकते हैं यह रंग काफी शुभ माने जाते हैं। जिस कमरे में बच्चे होते हैं उस कमरे की दीवारों पर आप हराया नीला रंग करवा सकते हैं और किचन के लिए हमेशा सफेद रंग शुभ माना जाता है जो आपको सकारात्मक ऊर्जा देता है।

* डाइनिंग रूम के लिए ये कलर होता है शुभ :

वास्तु शास्त्र के अनुसार डायनिंग रूम के लिए सफेद जिला तथा गुलाबी हल्का रंग करवाना शुरू माना गया है वास्तु के अनुसार यह सभी कलर शुभ माने जाते हैं इसके अलावा आप बैठक या लिविंग रूम में हरा या पीला तथा भूरा और मटमैला रंग करवा सकते हैं। यदि कलर करवाते समय हम इन वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं और हमारे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

* स्टडी रूम का यह कलर देगा आपको पॉजिटिव एनर्जी :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के स्टडी रूम में गुलाबी या नीला तथा लाल और हरा, हल्का भूरा रंग शुभ माना जाता है स्टडी रूम में यह कलर करवाने से आप को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और आपका ध्यान पढ़ाई लिखाई में लगा रहता है। इनके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर के लिए लाल, हरा , तथा गुलाबी रंग शुभ बताया गया है। तथा घर के बाथरूम में सफेद या सैलरी तथा गुलाबी कलर करवाना शुभ माना गया है।

Related News