इंटरनेट डेस्क. भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया जाता है वास्तु शास्त्र में मानव जीवन की हर छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए कई तरह के समाधान और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में मोर पंख को भी कई समस्याओं से राहत पाने का उपाय बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख श्री कृष्ण ने धारण किया हुआ था इसके अलावा हिंदू धर्म के अनुसार माता सरस्वती और मां लक्ष्मी और भगवान कार्तिकेय तथा इंद्रदेव को भी मोरपंख बहुत पसंद है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर की सुख समृद्धि से जोड़ा जाता है। बताया जाता है कि मोर पंखों को घर में रखने से कई तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं और आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं घर में मोर पंख लगाने के नियम -

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख लगाने की सही दिशा :

घर में मोर पंख लगाने के कई नियम बताए गए हैं। किसी भी शुभ अवसर पर जब आप मोर पंख खरीद कर घर लाते हैं तो उसे घर के अग्नि कोण यानी दक्षिण पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा को मोरपंख के लिए सबसे उचित माना गया है। घर की इस दिशा में मोर पंख रखने से आपके घर में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या नहीं होगी। और अगर पहले से आपके घर में कोई आर्थिक समस्या है तो उसका समाधान भी होगा। घर में मोर पंख रखने से आपके परिवार की सदस्य के तरक्की के रास्ते भी खुल जाते हैं।

* घर के लॉकर में रखना चाहिए मोर पंख :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लॉकर में मोर पंख जरूर रखना चाहिए. लॉकर में मोर पंख रखने से धन में बढ़ोतरी होती है और इसी के साथ आर्थिक समस्याओं से भी राहत मिलती है।

* राहु दोष को दूर करने के लिए अपने पास रखें मोर पंख :

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु दोष है तो उस व्यक्ति को अपने पास मोरपंख जरूर रखना चाहिए क्योंकि मोर पंख रखने से कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा का संचार कम होता है और इसे घर में रखने से आपके घर में मौजूद दोष से भी मुक्ति मिलती है।

Related News