वास्तु जीवन में सुख-शांति के लिए बेहद जरूरी होता है। यदि आपका वास्तु ठीक है तो आपको छोटी-छोटी चीज़ें कभी परेशान नहीं करेंगी। अगर वक्त रहते आपने अपने घर के वास्तु दोष पर ध्यान नहीं दिया तो आप धीरे-धीरे कंगाली की ओर बढ़ते जाएंगे। चाहकर भी आप अपना पैसा खर्च करने से रोक नहीं पाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी वजह आपके घर का वास्तु दोष है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के तीन कोने बेहद खास होते हैं। जिन्हें आर्थिक तंगी और कंगाली से जोड़कर देखा जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है की घर की वो कौन-कौन सी जगह है। आइए जानते है विस्तार से -

* पानी की टंकी को रखने की जगह :

यदि आपके घर की टंकी दक्षिण पूर्व दिशा की ओर है तो वास्तु शास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना गया है। घरों में इस्तेमाल की जाने वाली पानी की टंकी को रखने के लिए भी वास्तु में एक दिशा चुनी गई है। इस दिशा को अग्नि दिशा माना जाता है और अग्नि और पानी का मेल वास्तु दोष पैदा करता है।

* टॉयलेट बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जगह :

आजकल के टॉयलेट एक से बढ़कर एक होते हैं। लेकिन इनकी बनावट वास्तु के हिसाब से न की जाए तो काफी नुकसान उठाने पड़ते हैं। अगर घर में टॉयलेट उत्तर-पूर्व दिशा में बना हो तो इंसान को पैसों तंगी होने लगती है और में रखा धन खत्म होने लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण और पश्चिम दिशा को टॉयलेट के लिए बेहतर माना गया है।

* आपके घर की उत्तर दिशा भी होती है महत्वपूर्ण :

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर देवता का वास होता है। माना जाता हैं कि इस दिशा को वास्तु दोष से मुक्त रखना बेहद जरूरी होता है। इस दिशा को आर्थिक कामों के लिए शुभ माना जाता है। यदि आपके घर की उत्तर दिशा में गंदगी रहती है तो आपके घर से कुबेर देवता रुठ जाएंगे। जिसके चलते घर में कंगाली छाने लगती है।

Related News