इंटरनेट डेस्क। सभी लोगों के अपने अपने इष्ट भगवान होते हैं कोई गणेश जी को मानता है तो कोई भोलेनाथ को तो कोई कृष्ण जी को इस तरह सभी अलग अलग भगवान की पूजा करते हैं। और अभी सावन का महीना चल रहा है जिस कारण भगवान भोलेनाथ के भक्त इस समय भोलेनाथ के भक्ति में खोए हुए हैं भगवान भोलेनाथ के भक्त इस मौके पर अपने आराध्य की तस्वीर और मूर्ति को घर में लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान भोलेनाथ की तस्वीर को लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि भगवान भोलेनाथ की इस तरह की तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

* भूलकर भी ना लगाएं घर में भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर :

1. आप अपने घर में भगवान भोलेनाथ की तस्वीर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस तस्वीर में भगवान भोलेनाथ क्रोधित अवस्था में नहीं होनी चाहिए।

2. घर में भगवान भोलेनाथ की तस्वीर लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि इस तस्वीर में भगवान भोलेनाथ अपना रौद्र रूप धारण किए हुए ना हो। ऐसी तस्वीरें आपके घर की सुख शांति के लिए ठीक नहीं होती।

* इस तरह के लगाए तस्वीर :

1. उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हो।

2. इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हों।

Related News