हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है क्योंकि वास्तव शास्त्रों में हमारे जीवन से जुड़े हर कार्य के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की सफलता और तरक्की में हमारे घर में मौजूद सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। ऐसे में हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत जरूरी है वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है जिन को घर में रखने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इसलिए के माध्यम से आपको बताते हैं उन मूर्तियों के बारे में जो आपके घर में सजावट के रूप में इस्तेमाल के साथ-साथ आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाने का काम करेगी और आपकी किस्मत चमका देगी। आइए जानते है विस्तार से -


* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुए की मूर्ति रखने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है उन्नति और धन समृद्धि के लिए घर में कछुए की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। इस उपाय को करने वाले व्यक्ति की आयु में बढ़ोतरी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुए की मूर्ति को रखने के लिए पूर्व और उत्तर की दिशा तब मानी गई है।


* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गाय की मूर्ति रखना भी बहुत शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में गाय की ऐसी मूर्ति रखनी चाहिए जिसमें उसके साथ बछड़ा भी बना हुआ हो। गाय की मूर्ति पीतल की बनी होनी चाहिए जिससे मानसिक शांति मिलती है और इसी के साथ बच्चों का पढ़ाई में भी मन लगा रहता है।


* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आपको पीतल या ठोस चांदी के हाथी की मूर्ति जरूर रखना चाहिए यह आपके घर के लिए बहुत शुभ मानी गई है हाथी को ऐश्वर्या का प्रतीक माना जाता है। इस को घर में रखने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और धन आगमन के कई नए रास्ते भी खुलते हैं। यदि आप अपने पार्टनर के साथ अपने वैवाहिक जीवन में खुशियां चाहते हैं तो आपको अपने बेडरूम में हाथी की मूर्ति जरूर रखें।


* वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में हंस के जोड़े की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए क्योंकि हंस का जोड़ा हमारे घर में सुख समृद्धि लाता है। हंसिका जोड़ी की मूर्ति को रखने के लिए हमेशा दक्षिण दिशा का चयन करें ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच सद्भावना और प्रेम में बढ़ोतरी होती है।

Related News