वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में वास्तु दोष है तो इसकी वजह से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर वास्तु का ध्यान रखा जाए तो हमारा जीवन खुशहाल हो सकता है और हम कई समस्याओं से बच सकते हैं।

आज हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो लोग अक्सर अपने सिरहाने रख कर सो जाते हैं। लेकिन आपको भूल कर भी इन चीजों को अपने सिराहने नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।


1. वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार कभी भी बैडरूम में मिरर नहीं रखना चाहिए। यदि बेडरूम में आईना रखा हुआ है तो उसे रात के समय आप ढक दें वरना इस से परिवार के सदस्यों में कलह होता है।

2. बहुत से लोग रात को सोते वक्त सिर के पास या फिर बेड के पास चप्पल उतार कर सो जाते हैं परंतु यह बिल्कुल गलत होता है। इस से आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।

3. सोते समय सिर के पास कोई इलेक्ट्रॉनिक वास्तु या फिर पर्स नहीं रखना चाहिए। पर्स रख कर सोने से पैसों की तंगी होने लगती है।

4. वास्तुशास्त्र के नियम के अनुसार, पानी की बोतल या पानी से भरे बर्तन को अपने सिराहने नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह से कुंडली में चंद्रमा पर प्रभाव पड़ता है और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है।

5. इसके अलावा कभी किताब भी सिराहने रख कर नहीं सोनी चाहिए। इससे तनाव बढ़ने लगता है।

Related News