वैसे तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर दिशा का अपना महत्व होता है, लेकिन यह जानना जरूरी है कि घर की किस दिशा में भगवान का वास है। अगर इन बातों का पता नहीं चलता है तो वास्तु शास्त्र के प्रभाव से हमें नुकसान भी हो सकता है। हम हमेशा वास्तु दोषों से भी बचे रहेंगे।

वास्तु के अनुसार धन-धान्य की वृद्धि के लिए कुछ विशेष नियम हैं। इसके अनुसार घर की उत्तर दिशा में लक्ष्मी-कुबेर का वास होता है। ऐसे में इस दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए।

अन्य देवताओं की शक्ति घर के पूर्व-उत्तर कोने में निवास करती है, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है। यदि इन दोनों दिशाओं में दोष न हो तो घर में समृद्धि आती है और घर हमेशा धन से भरा रहता है। हम आपको वास्तु से जुड़े ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे अपनाने से आपको हमेशा बरकत होगी।

10 महत्वपूर्ण वास्तु उपाय:
1) घर की उत्तर दिशा की दीवारों को नीले रंग से पेंट करें।
2) कलश को उत्तर दिशा में, नारियल पानी से भरकर रखें।
3) घर की पानी की टंकी उत्तर दिशा में रखें, शंख-चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रखें।
4) घर की तिजोरी को हमेशा उत्तर दिशा में स्थापित करें, कछुए की तस्वीर या मूर्ति रखें।
5) हल्दी कुमकुम को पानी के साथ नारियल पर लगाएं, इसे रोजाना उत्तर दिशा में रखें, पुरानी कुमकुम को विसर्जित करें।
6) उत्तर दिशा में कांच का एक बड़ा कटोरा रखें और उसमें चांदी के सिक्के रखें।
7) ईशान कोण में गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति की पूजा करने से लाभ होता है।
8) घर या दुकान के उत्तर में लाल कपड़े में 3 सिक्के छिपा दें, जिन्हें कोई नहीं देख सके।
9) घर की उत्तर दिशा में आंवला या तुलसी का पौधा लगाना भी विशेष फलदायी होता है।
10) वास्तु के अनुसार घर में सुख-समृद्धि के लिए सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। घर में सोने की बांसुरी रखने से घर में लक्ष्मी बनी रहती है। यदि सोने या चांदी की बांसुरी रखना संभव न हो तो आप बांस की बांसुरी भी रख सकते हैं।

Related News