ज्योतिष शास्त्र और वास्तुशास्त्र में भी साफ-सफाई का महत्व बताया गया है। घर साफ-सुथरा हो तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर को साफ रखने में पानी सबसे अहम भूमिका निभाता है। हम आपसे कुछ जल प्रयोग साझा कर रहे हैं जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर करना फायदेमंद हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जल का छिड़काव करना शुभ माना जाता है। घर के सामने जल छिड़कने से कई तरह से लाभ होता है। आइए जानें जल के कुछ धार्मिक उपायों के बारे में।

तांबे का कलश-

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह जल्दी उठकर स्नान करके तांबे के कलश में घर के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से जल छिड़कना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में धन और वैभव बना रहता है। इसके अलावा घर के हर व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

हल्दी मिला पानी-

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दहलीज पर हल्दी मिश्रित जल छिड़कना बहुत शुभ माना जाता है। सुबह उठकर स्नान आदि करें। तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें 1 चुटकी हल्दी मिला लें। इस जल को मुख्य द्वार के दोनों ओर छिड़कना चाहिए। इस उपाय से आसपास का वातावरण स्वस्थ रहता है और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

खारा पानी -

वास्तु शास्त्र के अनुसार सप्ताह में एक बार घर के मुख्य द्वार पर नमक के पानी का छिड़काव करना चाहिए। नमक में नकारात्मकता को दूर करने की क्षमता होती है। इसके अलावा नमक के पानी का छिड़काव करने से सभी रोग, दोष, शोक आदि दूर रहते हैं।

Related News