मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना बेहद ही लकी माना जाता है। कहा जाता है कि इसे अगर घर में लगाया जाए तो पैसे को आकर्षित करता है। इसे घर में लगाने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।

लेकिन इसे लगाने के कई नियम भी है और बहुत सी बातों का ध्यान भी रखना चाहिए। वरना मनी प्लांट का पौधा सकारात्मकता के बजाय आपके घर में नकारात्मकता ला सकता है।

आपको इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि कभी मनी प्लांट को उत्तरी पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये दिशा नकारात्मक मानी जाती है। इस दिशा के प्रतिनिधी को बृहस्पति को माना जाता है। इस दिशा में मनीप्लांट लगाने से आप पर गलत प्रभाव पड़ेगा।

अगर ये पौधा दक्षिण पूर्व दिशा में रखा जाए तो आपको लाभ होगा। ये दिशा गणेश और शुक्र की दिशा होती है। इसलिए मनी प्लांट को इस दिशा में पौधे को लगाने मात्र से ही धन की वर्षा होने लगती है।

मनी प्‍लांट को कभी भी घर के बाहर नही लगाना चाहिए, इसे घर के अंदर लगाना उचित है। पौधे के आस पास स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

कहा जाता है कि अगर सिक्‍के को मनी प्‍लांट के गमले में रखा जाए तो इसका असर उतना ही तेजी से होता है। हमेशा ध्‍यान रखें की आपके मनी प्‍लांट के पत्‍ते मुरझाए या सूखे नहीं अगर जो पत्‍ते सड गए हैं या फिर सुख गए हैं उन्‍हें छाटकर वापस उसी गमले में डाल दें।

Related News