16 फरवरी को वसंत पंचमी का त्यौहार है। इसे मां सरस्वती के जनमोत्स्व के रूप में मनाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको करने से बचना है। वरना मां सरस्वती रुष्ट हो जाते हैं।

- देवी सरस्वती को ज्ञान की देवी कहा जाता है। इसलिए वसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए, संभव हो तो इस दिन मां सरस्वती के लिए व्रत रखें।

-पीले रंग का बेहद अधिक महत्व है। ये रंग मां सरस्वती को प्रिय है। इसलिए इस दिन विद्या की देवी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। आपको खुद भी इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

- मां सरस्वती ज्ञान और विद्या की देवी हैं। वसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।

- वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का ध्यान लगाएं। मां सरस्वती के ध्यान से आपको वीणा वादिनी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

- वसंत पंचमी के पावन दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।

Related News