इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अगले लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। खबरों की मानें तो मोदी सरकार राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की तरह ही अगले वर्ष केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का बड़ा तोहफा दे सकती है।

अगर केन्द्र में ये योजना लागू होती है तो ये केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। केन्द्रीय कर्मचारियों की ओर से लम्बे समय से इसकी मांग की जा रही है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के बाद कुछ राज्य द्वारा इसे लागू भी कर दिया गया है।

पंजाब कैबिनेट की ओर से भी इसे मंजूरी दी जा चुकी है। अब मोदी सरकार की ओर से कानून मंत्रालय से पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर राय मांगी गई है।
अब केन्द्र सरकार की ओर से साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को ये तोहफा दे सकती है।

Related News