फलों को सेहत के लिए तो अच्छा माना ही जाता है लेकिन त्वचा को पोषण देने के लिए भी फल बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ये आपकी त्वचा पर चमक ला सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे ही फलों से बने फेस बैक लेकर आए हैं जिनसे आपको एकदम चमकदार चेहरा मिलेगा।

पपीते का छिलका

पपीता के छिलके लगाने से भी आपकी स्किन ग्लो करती है। इसके लिए आपको पपीते के छिलके निकाल कर इसमें नींबू मिलाना है। इसे अब आप अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए छोड़ दें।

संतरे का छिलका

अगर आप ग्लोइंग फेस चाहते हैं तो संतरे के छिलके को आप सूखा लें। इसका पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें दही डालकर फेस पैक बनाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और फिर आपको कमाल देखने को मिलेगा।

केले का छिलका

अगर आपका चेहरा बेजान हो गया है तो केले के छिलके को अपनी चेहरे पर रब करें। तकरीबन 5 से 10 मिनट तक ऐसा करें । रब करने के बाद चेहरे को ऐसा ही छोड़ दें। 5 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

सेब का छिलका

आप सेब के इछिलकों से घर पर ही फेस पैक बना सकते हैं। ये आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना देगा। इसके लिए सेब के छिलके लें उसे सूखाएं और उसका पाउडर बना लें। इसमें आप ओट्स और दही मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप इसे चेहरे पर लगाएं और आप को खुद इससे बदलाव दिखने शुरू हो जाएंगे।

Related News