लाइफस्टाइल डेस्क। प्याज काटते समय अक्सर हमारी आंखों से आंसू आते हैं जिसके कारण प्याज काटने में परेशानी होती है साथ ही आंखों में जलन भी होने लगती है। आज हम आपको ऐसे नुस्खे बताने जा रहै, जिनका उपयोग करने पर प्याज काटते समय आपकी आंखों से आंसू नहीं आएंगे।
1.प्याज काटते समय मुंह में चिंगम डालकर चबाते रहें, इससे प्याज काटते समय आंखों से आंसू नहीं आएंगे।
2. प्याज काटने के कुछ समय पहले प्याज के छिलके निकालकर इसे कुछ समय के लिए पानी में भिगो दें, ऐसा करने पर प्याज काटते समय आंखों से आंसू नहीं आएंगे।
3.प्याज काटते समय आसपास दो से तीन मोमबत्तियां जला लें। इससे प्याज की तीखी गैस कैंडल की लौ की तरफ चली जाती है, जिससे प्याज करते समय आंखों से आंसू नहीं आएंगे।

Related News