लाइफस्टाइल डेस्क। पोलूशन, ऑयली चीजों के ज्यादा सेवन और तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का यूज करने पर कई बार लोगों के चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं, जो एक समय बाद समाप्त भी हो जाते हैं। लेकिन कई बार लोग पिंपल्स को जल्दी समाप्त करने के लिए क्रीम का इस्तेमाल करते हैं जिस वजह से पिंपल्स के दाग चेहरे पर जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको चेहरे से पिंपल्स के जिद्दी दाग हटाने के कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे बताने जा रहे हैं।

1.पिंपल्स के दाग चेहरे से हटाने के लिए संतरे के छिलके का पाउडर और शहद की समान मात्रा मिलाकर चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के बाद फेस को गुनगुने पानी से धो लें। इस नुस्खे का इस्तेमाल सप्ताह में दो से तीन बार करने पर चेहरे से पिंपल्स के निशान कुछ दिनों में जड़ से समाप्त हो जाएंगे।

2.आयुर्वेद के अनुसार चेहरे पर नारियल के तेल लगाकर मालिश करने पर भी पिंपल्स के निशान कुछ दिनों में समाप्त हो जाते हैं।

3.पिंपल्स के निशानों से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच हल्दी मिलाके चेहरे पर लगाकर 30 मिनट 30 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों में पिंपल्स के निशान चले जाएंगे।

Related News